Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
पानीपत7 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
आराेपीयों से 6 वारदात ट्रेस
- 2019 में चाेरी के बाद ई-रिक्शा में माल ले जाते हुए मिली थी सीसीटीवी फुटेज
पुराने कपड़ाें के गाेदामाें में चाेरी करने वाले गैंग के 4 आराेपियाें काे सीआईए-2 ने रविवार काे गिरफ्तार किया है। उनसे चाेरी की 6 वारदाताें का खुलासा हुआ है। गैंग 2019 से अब तक लगातार चाेरी कर रही थी। साेमवार काे उनकाे काेर्ट में पेश किया गया, जहां से आराेपियाें काे दाे दिन के पुलिस रिमांड पर साैंपा गया है।
सीआईए-2 इंचार्ज विरेंद्र सिंह ने बताया कि चाेरी के मामले में भारत नगर निवासी सचिन उर्फ तोता पुत्र लीलू कश्यप, रवि उर्फ नागिन पुत्र विरेंद्र धोबी, विशाल उर्फ विशु पुत्र कमल किशोर और संदीप उर्फ मच्छर पुत्र सुरेश काे गिरफ्तार किया गया।
चाराें ने मिलकर एक जुलाई 2019 की सुबह भैंसवाल राेड पर रमेश मलिक की फैक्ट्री के पास हितेश कुमार पुत्र घनश्याम दास के कपड़े के गाेदाम का शटर ताेड़कर ऑफिस से करीब 500 किलाे चेन-बटन और करीब 300 कश्मीरा कपड़ा चाेरी किया था। करीब 500 मीटर दूर सीसीटीवी कैमरे में वे ई-रिक्शा पर चाेरी का माल ले जाते हुए रिकाॅर्ड हुए थे। अभी इसी केस में चाेराें काे अरेस्ट किया गया है।
इन चाेरियाें का हुआ खुलासा
1. 27 मार्च काे कृष्ण कुमार के कुटानी गाेदाम से 150 किलाे चेन व कश्मीरा वुल व कैश चुराया।
2. 27 फरवरी की रात काे वृंदा एन्क्लेव निवासी हरीश कुमार के गाेदाम से 150 किलाे चेन-बटन, 50 किलाे कश्मीरा कपड़ा चाेरी किया।
3.22 फरवरी काे सेक्टर 13/17 निवासी नितिन जैन के गाेदाम से माल चुराया। पड़ाेसी भगवानदास के गोदाम में भी चाेरी की।
4. 26 सितंबर 2020 काे सेक्टर 6 निवासी अंशुल जैन के बरसत राेड स्थित गाेदाम से बाइक व 15 हजार का माल चाेरी किया।
5. शहर थाना एरिया से एक लैपटाॅप चाेरी किया था।