- Hindi News
- Local
- Haryana
- Panipat
- After 9 Years, Sunday Night Was The Hottest, 15.8 Degree Celsius, Rain Is Expected With Strong Winds Today And Tomorrow
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
पानीपत8 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
पानीपत. धूप बढ़ने से सड़क पर पसरा सन्नाटा।
- विंड पैटर्न में हुए बदलाव और पश्चिमी विक्षाेभ के असर के कारण गर्मी बढ़ी, अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री अधिक रहा
- दिन का तापमान भी पहुंचा 37.8 तक
विंड पैटर्न में हुए बदलाव और पश्चिमी विक्षाेभ के असर के कारण गर्मी ने तेजी से पैर पसराना शुरू कर दिया है। रविवार के न्यूनतम तापमान में 9 साल का रिकाॅर्ड ताेड़ दिया है। अप्रैल में 9 साल बाद रविवार की रात सबसे अधिक गर्म रही।
न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि सन 2012 में न्यूनतम तापमान 15.0 डिग्री था। उत्तरी-पूर्वी हवाओं के चलने से दिन का तापमान भी बढ़ने लगा है। साेमवार काे अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री दर्ज किया गया। माैसम विभाग के अनुसार मंगलवार और बुधवार काे तेज हवाओं और गरज-चमक संग हल्की या मध्यम बारिश के आसार बन रहे हैं। माैसम में लगातार हाे रहे बदलाव के कारण मार्च के अंतिम तीन दिनाें से गर्मी का बढ़ना शुरू हाे गया था।
अप्रैल के शुरूआत में उत्तरी हवाओं ने राहत दे दी थी। दिन का अधिकतम तापमान लुढ़ककर 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री तक पहुंच गया था। पश्चिमी विक्षाेभ के असर के कारण माैसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। दिन और रात का तापमान बढ़ने लगा है। रविवार दाेपहर से आंशिक रूप से बादलाें का छाना शुरू हाे गया था। साेमवार काे भी हल्के बादल छाए रहे। अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री अधिक 37.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री रहा।
4 दिन में 6.4 डिग्री बढ़ा न्यूनतम तापमान
2 अप्रैल 32.3 9.4 3 अप्रैल 34.2 11.0 4 अप्रैल 36.4 12.7 5 अप्रैल 37.8 15.8

इसलिए, बढ़ता चला गया तापमान
अफगानिस्तान से जम्मू एंड कश्मीर की तरफ मूव हाे रहे पश्चिमी विक्षाेभ का असर 2 अप्रैल की रात से ही मैदानी इलाकाें में पहुंचना शुरू हाे गया था। दक्षिणी-पश्चिमी हवाओं के चलने से अधिकतम तापमान का तेजी से बढ़ना शुरू हाे गया था। रात का तापमान भी रिकाॅर्ड ताेड़ रहा है। अरब सागर की ओर से आ रही नमी के कारण उमस भी बढ़ गई है।
आगे क्या, 3 से 4 डिग्री गिरेगा तापमान
वरिष्ठ माैसम विशेषज्ञ डाॅ. डीपी दुबे ने बताया कि मंगलवार और बुधवार काे तेज हवाओं, गरज और चमक संग हल्की से मध्यम बारिश के आसार बन रहे हैं। बुधवार से तापमान में गिरावट आना शुरू हाे जाएगा। तापमान 3 से 4 डिग्री तक गिर सकता है।