Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
फरीदाबाद9 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
क्राइम ब्रांच द्वारा पकड़ा गया इनामी बदमाश।
- अपनी बहन से मिलने फरीदपुर गांव आया था, मुखबिर कीसूचना पर क्राइम ब्रांच ने दबोचा
मोस्ट वांटेड और दो लाख के इनामी बदमाश मनोज मांगरिया को क्राइम ब्रांच की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से पुलिस ने हथियार भी बरामद किया है। इसके खिलाफ विभिन्न थानों में हत्या, हत्या के प्रयास एवं रंगदारी जैसे कई मुकदमे दर्ज हैं। बुधवार को वह फरीदपुर गांव में रहने वाली अपनी बहन के घर आया था। तभी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। इस पर अमीपुर गांव निवासी प्रॉपर्टी डीलर एवं लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी से विधानसभा का चुनाव लड़ चुके मनोज भाटी की हत्या करने का आरोप है। पुलिस करीब तीन महीने से इसके पीछे पड़ी थी।
पुलिस सूत्रों का कहना है कि 25 सितंबर 2020 को बंधवाड़ी प्लांट पर कूड़ा डलवाने को लेकर दो गुटों में फायरिंग हुई थी। उसमें मनोज मांगरिया और पवन हरसाना गुट का नाम सामने आया था। चूंकि मनोज भाटी का पवन हरसाना के यहां दूर की रिश्तेदारी भी है। इस फायरिंग को लेकर मांगर गांव में ही दोनों गुटों की पंचायत हुई थी। इसमें मनोज भाटी भी शामिल हुए थे। बताया जाता है पंचायत में मनोज भाटी ने कुछ हस्तक्षेप करने का प्रयास किया था। हत्याकांड से सप्ताह भर पहले मनोज मांगरिया ने मनोज भाटी को फोन कर देख लेने की धमकी दी थी। 23 दिसंबर 2020 को मनोज ने अपने साथियों के साथ मिलकर कई किलोमीटर तक मनेाज भाटी का गाड़ी में पीछा कर सेक्टर 31 में घेरकर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर मौत के घाट उतार दिया था। मनाेज के शरीर में नौ गोलियां लगी थी। पुलिस कमिश्नर ओपी सिंह ने बताया कि गुरुवार को मनेाज मांगरिया को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।

इनामी बदमाश मनोज मांगरिया
पैरोल पर आकर हत्या को दिया था अंजाम
पुलिस के मुताबिक बदरौला गांव निवासी शशि नागर पर 12 से अधिक मुकदमें विभिन्न थानों में दर्ज हैं। करीब आठ साल पहले वह किसी केस के सिलसिले में कोर्ट सेक्टर 12 में जब वह अपने वकील के चेंबर में बात कर रहा था तो उसी दौरान तीन युवक आए। उन्होंने शशि पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दी। शशि खून से लथपथ होकर वहीं गिर गया। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी दो कारों में बैठकर फरार हो गए थे। उस हत्याकांड में मनोज मांगरिया भी शामिल था। इस हत्याकांड में वह पैरोल पर आकर मनोज भाटी को ठिकाने लगा दिया।