- Hindi News
- Local
- Delhi ncr
- EDMC Registers Online Birth And Death Certificates, Now Logging Will Have To Fill The Online Form
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
नई दिल्ली19 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
पूर्वी दिल्ली नगर निगम ने जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र के रजिस्ट्रेशन को पूर्ण रूप ऑनलाइन कर दिया है।
- पूर्वी दिल्ली नगर निगम की पहल, लोगों को घर बैठे मिलेगी रजिस्ट्रेशन करने की सुविधा
लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पूर्वी दिल्ली नगर निगम ने जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र के रजिस्ट्रेशन को पूर्ण रूप ऑनलाइन कर दिया है। इस संबंध में महापौर निर्मल जैन ने बताया कि जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र की पहली ऑनलाइन प्रति निशुल्क डाउनलोड की जा सकती है।
रजिस्ट्रेशन करने के लिए उन्हें स्वयं घर बैठे पूर्वी निगम की वेबसाइट पर लॉगिंग करके ऑनलाइन फार्म भरना होगा। साथ ही उससे संबंधित दस्तावेज अपलोड करने होंगे और प्रमाण पत्र के अप्रूव होने पर इसकी जानकारी आवेदक को उनके मोबाइल नम्बर पर भी दी जायेगी।
दस रुपए का शुल्क अदाकर लिखा जाएगा बच्चे का नाम
चिकित्सा एवं जनस्वास्थ्य सेवा समिति की अध्यक्षा कंचन महेश्वरी ने बताया कि जन्म प्रमाण पत्र में बच्चे का नाम लिखवाने के लिए निगम की वेबसाइट पर लॉगिंग करके 10 रुपये का ऑनलाइन शुल्क अदा करके स्वयं बच्चे का नाम लिखा जा सकता है। इस व्यवस्था के द्वारा बहुत ही आसान तरीके से यह कार्य किया जा सकेगा।
पूर्वी दिल्ली नगर निगम जनता के हित को दृष्टि में रखते हुए व्यवस्था को सरल, पारदर्शी बनाने के लिए प्रतिबद्ध है और इसके लिए सकारात्मक प्रयास किए जा रहे है। अतिरिक्त निगम स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सोमाशेखर ने कहा कि पूर्वी दिल्ली नगर निगम में यद्यपि दो ही जोन है परन्तु अधिक जनसंख्या घनत्व के चलते जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र के कार्य का बोझ अन्य निगमों की तुलना में कहीं अधिक है।