Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
रोहतक7 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
सांपला नगरपालिका चेयरपर्सन पूजा भाजपा ज्वाइन करते हुए।
- मौके पर प्रदेश कार्यालय में मौजूद प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर व सतीश नांदल
भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के मौके पर प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर और सतीश नांदल की मौजूदगी में कांग्रेस कार्यकर्ता और हाल ही में सांपला नगरपालिका की चेयरपर्सन बनीं पूजा ने मंगलवार को भाजपा ज्वाइन कर ली।
भाजपा ज्वाइन करने के बाद पूजा ने कहा कि भाजपा के शासन में सांपला का होगा बेहतर विकास। बीते 27 दिसंबर को सांपला नगर पालिका चुनाव के फैसले आए थे। इसमें पूजा रानी भाजपा प्रत्याशी काे हराकर बतौर निर्दलीय चुनकर चेयरपर्सन बनी।
यहां कांग्रेस ने अपने चुनाव चिन्ह पर किसी भी प्रत्याशी को नहीं उतारा था, लेकिन पूजा के जीतने के बाद पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा इनके निवास पर पहुंचे थे और पति बिजेंद्र नंबरदार ने भी कांग्रेसी होने का दावा किया था। अब ज्वाइनिंग के बाद प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि आज कांग्रेस में सभी कार्यकर्ता दुखी हैं। कांग्रेस अपने कार्यकर्ताओं का मान-सम्मान नहीं करती।
भाजपा सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के मूल मंत्र पर चलने वाली पार्टी है। वहीं मंगलवार को कार्यालय में भाजपा का 41वां स्थापना दिवस मनाया गया। प्रदेश अध्यक्ष धनखड़ ने कार्यकर्ताओं से मिलकर प्रदेश कार्यालय की छत पर नया झंडा लगाते पार्टी ध्वज का ध्वजारोहण किया।
भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी: डॉ. अरविंद

सांसद डॉ. अरविंद शर्मा वीडियो कांफ्रेंसिंग सुनते हुए।
भाजपा सांसद डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही आज पूरे विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। वे मंगलवार को पार्टी के स्थापना दिवस पर वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए कार्यकर्ताओं से बातचीत कर रहे थे। साथ ही सांसद प्रधानमंत्री के वीडियो कांफ्रेसिंग कार्यक्रम में शामिल हुए।