Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
रोहतकएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
न्यू विजय नगर में गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे बाइक सवार दो युवक परचून की दुकान में बैठी 60 वर्षीय बीरमति की दो तोले की चेन तोड़ ले गए। बाइक सवार दो युवकों ने वारदात को अंजाम दिया है। युवकों ने पहले करीब 15 मिनट रेकी की।
आरोपी सिगरेट लेने के बहाने 2 बार दुकान पर आए। दूसरी बार में सिगरेट लेने का बहाना किया और मौका लगते ही महिला के गले से चेन तोड़ ले गए। वारदात के बाद बाइक पर फरार हुए आरोपी गली के एक मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में की फुटेज कैद हुए हैं।
थाना शिवाजी कॉलोनी पुलिस ने बीरमति के बयान पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में बीरमति ने बताया कि उसके पति बलवान सिंह किसी काम से बाहर गए थे। घर में ही गेट पास उनकी परचून की दुकान है। दुकान को वो संभाल रही थी।
दोपहर 3 बजे के करीब दो युवक बाइक पर आए। उन्होंने सिगरेट ली। कुछ ही मिनट में वो दोबारा आए। तब वो उसकी गले में पहनी सोने की चेन तोड़ ले गए। बीरमति की बेटी शिवानी घर में थी। वो दिल्ली में सरकारी टीचर है। छुटि्टयों में घर आई हुई है।
पड़ोसी के साथ पीछा किया, काबू नहीं आए
पीड़िता बीरमति ने बताया कि उनके पति किसी काम से बाहर गए थे। 3 बजे दो लड़के उसकी ढाई तोले की चेन तोड़ ले गए। शोर मचाया तो पड़ोसी बाहर आए। पड़ोस के युवक की स्कूटी पर बैठकर उसने काफी दूर तक युवकों का पीछा किया, लेकिन गलियों में तेजी से बाइक भगा वो फरार हो गए।