Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
नई दिल्ली3 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
पुलिस ने वारदात के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज को भी कब्जे में लिया है।
स्वरूप नगर इलाके में प्रॉपर्टी विवाद को लेकर फायरिंग हो गई। गनीमत यह रही कि गोली किसी को नहीं लगी है। पुलिस ने वारदात में शामिल कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस को मौके पर से कुछ कारतूस के खोल भी जब्त हुए हैं।
जानकारी के मुताबिक स्वरूप नगर पुलिस को बुधवार दोपहर के वक्त कौशिक एंक्लेव, अमृत विहार मोड़ के पास दीप एसोसिएटस में गोली चलने की जानकारी मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची। जहां पर काफी सामान बिखरा हुआ था। मौके पर मौजूद कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया। जोकि एक दूसरे पर आरोप लगा रहे थे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला प्रॉपर्टी विवाद का लग रहा है। लेकिन जिस पिस्टल से गोलियां चली है। उसका लाइसेंस था या नहीं इस बारे में जानकारी लेने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल पिस्टल को जब्त कर लिया है। पुलिस ने वारदात के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को भी कब्जे में लिया है।