Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
पानीपत3 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
युवक ने 15 साल की लड़की काे भगाया
शादी और नाैकरी का झांसा देकर युवक जानकार महिला की 15 साल की बेटी काे भगाकर ले गया। करनाल में करीब सवा दाे माह तक उसका याैन शाेषण किया। किसी तरह नाबालिग भागकर घर पहुंची और परिजनाें काे आपबीती बताई। पुलिस ने अब आराेपी मुन्ना कुमार काे फ्लाेरा चाैक से अरेस्ट किया है। साेमवार काे उसे जेल भेज दिया।
सेक्टर-29 थाना प्रभारी ने बताया कि मूलरूप से बिहार के कटिहार जिले के सरेंदा गांव निवासी मुन्ना कुमार यहां पसीना राेड पर मुकेश काॅलाेनी में किराए पर रहता है। वह राजमिस्त्री का काम करता है। वह एक महिला के साथ फैक्ट्री में काम करता था।
वह उसकी 15 साल की बेटी काे पसंद करता था। 22 जनवरी काे वह महिला के घर पर गया, तब उसकी बेटी अकेली थी। वह शादी व नाैकरी का झांसा देकर अपने साथ भगाकर ले गया। करनाल में सीएचडी सिटी में निर्माणाधीन मकान में नाबालिग काे बंधक बनाकर रखा। 3 मार्च काे वह पीड़ित काे लेकर पानीपत आया था। तब माैके का फायदा उठाकर पीड़ित भागकर अपनी मां के पास अाई। उसने मां काे आतबीती बताई।