Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
पानीपत12 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
जितेंद्र का फाइल फोटो।
- किला थाना क्षेत्र की सैनी कॉलोनी का मामला, होली से अगले दिन गई थी घर से
- शिकायत करने पर पुलिस ने फोन करके बुलाया, पति मनाता रहा, लेकिन नहीं मानी
- भाभी और ननंद के बीच सिविल अस्पताल में किया हंगामा, पत्नी पर जहर देने का आरोप
सैनी कॉलोनी के एक युवक की पत्नी होली से अगले दिन अपने प्रेमी के साथ चली गई। पति ने किला थाने में शिकायत की। पुलिस के फोन करने पर सोमवार को पत्नी पानीपत पहुंची। पति ने अपनी पत्नी को मनाने का प्रयास किया। साथ न रहने पर जान देने की बात भी कही। लाख मनाने पर पत्नी के न मानने के बाद युवक ने सल्फास खाकर जान दे दी। सिविल अस्पताल में भाभी और ननंद के बीच खूब हंगामा हुआ। बहनों ने भाभी पर जहर देने का आरोप लगाया है। किला पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सिविल अस्पताल में हंगामा करतीं ननंद और भाभी।
सैनी कॉलोनी की प्रीति और मंजू ने बताया कि वह चार भाई-बहन हैं और मूलरूप से उत्तर-प्रदेश के शामली जिले के रहने वाले हैं। बीते कई सालों से सैनी कॉलोनी में रह रहे हैं। उससे बड़ा भाई जितेंद्र गणेश नगर स्थित जुनेजा फैक्ट्री में काम करता था। वह अपनी पत्नी संगीता व दो बेटियों के साथ सैनी कॉलोनी में ही रहता था।
प्रीति ने बताया कि उसकी भाभी संगीता के हनुमान कॉलोनी के एक युवक के साथ संबंध थे। होली के अगले ही दिन संगीत अपने प्रेमी के साथ चली गई। भाई ने किला थाने में शिकायत दी। पुलिस के फोन करने के बाद सोमवार को संगीता पानीपत आई।
वह दोनों प्रीति के कमरे पर ही रुके। रातभर भाई ने भाभी को मनाने का प्रयास किया, लेकिन वह अपने प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी रही। मंगलवार सुबह दोनों उसके कमरे से अपने कमरे पर चले गए। कुछ देर बाद वह भाई के कमरे पर पहुंची तो भाई ने जहर खाया हुआ था और वह मर चुका था। तब भाभी कमरे पर नहीं थी। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को सिविल अस्पताल लेकर आई।
जितेंद्र ने कहा था, साथ नहीं रही तो तेरी गोद में तोड़ूंगा दम
प्रीति ने बताया कि उसके कमरे पर रुकने के दौरान भाई ने भाभी को मनाने की बहुत कोशिश की। भाई ने कहा था कि तू साथ नहीं रही तो जहर खाकर तेरी गोद में दम तोड़ दूंगा।
पत्नी बोली- पति ने खुद खाया है जहर, एक डिब्बी उसने छीनी भी थी

सिविल अस्पताल में सल्फास की डिब्बी दिखाती संगीता।
संगीता ने बताया कि पति सोमवार शाम से ही सल्फास साथ लेकर घूम रहा था, जो उसने छीना था। उसे पति के साथ नहीं रहना है। वह अपनी बेटी के साथ अलग रहता चाहती है। वह नहीं मानी तो मंगलवार को पति सल्फास की दूसरी डिब्बी ले आया।
पत्नी का आरोप- माता-पिता ने बेचा था
संगीता ने बताया कि वह बिहार की रहने वाली है। उसका पहले पति से तलाक हुआ था। जिससे उसे एक बेटी गीता है, जो अब 21 साल की है। बताया कि 2011 में उसके माता-पिता ने उसे जितेंद्र को बेचा था। तब वह पानीपत आ गई। जितेंद्र से उसे 7 साल की बेटी वंशिका है। उसने बताया कि वह अपनी मर्जी से अपने गांव गई थी। किसी के साथ भागने की बात से इनकार किया है।