- Hindi News
- Local
- Haryana
- Panipat
- Lying With The Grandson In The House, The Woman Put Her Ear On Her Neck, Looted Her Earrings, Made A Noise, Grabbed Her Mouth, 16 Stitches Came In Both The Ears Of The Woman.
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
पानीपत11 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
लूट पीड़िता मूर्ति देवी।
घर में पोते के साथ लेटी महिला के गले पर पैर रखकर नकाबपोश बदमाश ने कानों की बाली लूट ली। महिला ने शोर मचाना चाहा तो बदमाश ने मुंह दबोच लिया। लूट के बाद बदमाश बाइक लेकर भाग निकला। महिला ने शोर मचाया, लेकिन तब तक बदमाश भाग चुका था। महिला के दोनों कानों में 16 टांके आए हैं। महिला ने अज्ञात बदमाश के खिलाफ सेक्टर 13-17 थाने में केस दर्ज कराया है।
बबैल गांव की 55 साल की मूर्ति देवी ने बताया कि उनका बेटा पानीपत अपनी दुकान पर गया हुआ था। बहु मायके गई है। घर पर वह अपने 6 साल के पोते के साथ थी। घर का मेन गेट खुला था। दोपहर करीब 2 बजे चेहरे पर परना बांधे एक युवक सीधा कमरे में घुस आया।
वह और पाता चारपाई पर लेटे हुए थे। युवक ने आते ही पैर रखकर उनके गले को दबा लिया और कानों से बाली लूटने लगा। उन्होंने शोर मचाना चाहा तो बदमाश ने उनका मुंह दबा लिया और दोनों कानों से बाली झपट ली। लूट के बाद बदमाश घर के बाहर खड़ी अपनी बाइक पर सवार होकर भाग निकला। उन्होंने शोर मचाया, लेकिन बदमाश भाग निकला। झपटमारी में उनके दोनों कान फट गए। भतीजे ने एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां, उनके दोनों कानों में 16 टांके आए हैं। केस दर्ज करने के बाद पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।
आधा घंटे पहले ही घर से निकला था बेटा
मूर्ति देवी ने बताया कि उनका बेटा संदीप पानीपत में किराना की दुकान करता है। वह दोपहर को खाना खाने घर आया था। संदीप करीब डेढ़ बजे घर से निकला और बदमाश करीब दो बजे घर में घुसा।
कुछ घंटे पहले 500 मीटर दूर घर में घुसा था बदमाश
संदीप ने बताया कि उनकी मां के साथ वारदात करने से पहले वह बदमाश उनके घर से करीब 500 मीटर दूर एक अन्य घर में घुसा था। उस घर में कई आदमी मौजूद थे, जिन्हें देखकर बदमाश ने लूट का प्रयास नहीं किया।