- Hindi News
- Local
- Haryana
- Hisar
- Agroha
- Farmers Will Burn Effigy Of MP And MLA At Landhi Toll Today, Copies Of Property Damage Recovery Bill Will Be Fired On Badopatti Toll
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
अग्रोहा4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
लांधड़ी-चिकनवास टोल पर कृषि कानूनों के विरोध में प्रदर्शन करतीं महिलाएं।
- चारों टोल पर कृषि कानूनों के विरोध में किसानों का धरना 104वें दिन भी जारी रहा, नारेबाजी कर जताई नाराजगी
लांधड़ी चिकनवास टोल पर कृषि कानूनों के विरोध में किसानों का धरना 104 वें दिन भी जारी रहा। धरने का नेतृत्व किसान नेता किरण बाला पुनिया, सुदेश सिवाच गोरखपुर, रेशमा कंबोज और अनीता कनोह ने किया। लांधड़ी टोल से दर्जनों महिलाएं किसान नेता सुदेश सिवाच गोरखपुर के नेतृत्व में मय्यड़ टोल पर महिला महापंचायत में भाग लेने पहुंचीं।
लांधड़ी टोल पर किसानों में महिलाओं ने सिरसा में किसानों पर हुई लाठीचार्ज के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया और निर्णय लिया कि आज लांधड़ी टोल पर सांसद सुनीता दुग्गल व गोपाल कांडा की शव यात्रा निकालेंगे और उनके पुतले फूंकेंगे। जिसके लिए किसानों ने तैयारियां शुरू कर दी है और टोल पर एक बैठक का आयोजन किया जाएगा। जिसमें आंदोलन की नई रणनीति तैयार की जाएगी।
महिला किसान नेता रेशमा कंबोज व सुदेश सिवाच ने संबोधित किया। इस मौके पर संदीप सिवाच, विजय पूनिया,संदीप जांगड़ा महावीर पुनिया, हवासिंह गोरखपुर ,अंगद जोहर , राजवीर सिवाच, सतवीर धायल, प्रदीप मलिक, राजेश किरमारा, सतवीर डूडी, चंद्रमैन, मुकेश संदौल ,जगदीश सहारण, विनोद गोदारा , सुरेंद्र गोदारा रोहतास जाजाखोदिया, अंगूरी देवी, अंजू सिवाच, गीता सिहाग ,कमलेश ,शीला देवी, बबीता, कविता , किरण बाला जोहर, सुनीता सहित सैकड़ों किसान में महिलाएं उपस्थित थे।
केंद्र और राज्य सरकार की तानाशाही से हर वर्ग दुखी : पिलानियां
बालसमंद, चौधरीवास टोल प्लाजा पर किसानों और मजदूरों का टोल फ्री धरना 104वें दिन भी जारी रहा। बुधवार को धरने की संयुक्त अध्यक्षता महेंद्र सिंह पिलानिया और रामधारी ने की वहीं मंच का संचालन संदीप धुंधवाल व संतु पिलानिया ने किया।
धरने को संबोधित करते हुए किसान नेता शमशेर सिंह, श्रवण बिश्नोई, आजाद देवा, राजेंद्र सहाड़वा, विजेंद्र भांभू, अन्नू सुरा, सोमवीर पिलानिया ने कहा कि राज्य और केंद्र सरकार किसानों, जवानों और मजदूरों के साथ तानाशाही तरीके से भेदभाव कर रही है।
किसान नेताओं ने कहा कि आज केंद्र और राज्य की सरकार आज इतनी क्रूर और तानाशाह हो चुकी है कि जिससे हर वर्ग दुखी हो चुका है। इस मौके पर वीरमादेवी, शकुंतला देवी,कमला देवी, विमला देवी, विद्या देवी, कमला देवी, रामप्यारी, राधे सहित सैकड़ों महिला किसान मौजूद थी।