Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
नई दिल्ली18 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
- आरोपी को किया यूपी के एटा से गिरफ्तार
स्वरूप नगर थाना पुलिस ने महिला की हत्या करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान जितेन्द्र के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी को विश्वास था कि उसकी पत्नी का किसी से अफेयर है। जिसको लेकर उनकी कई बार कहासुनी भी हो चुकी थी।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि स्वरूप नगर पुलिस को बीते रविवार की सुबह 7.45 बजे बबिता नामक महिला की उसी के कमरे में लाश पड़ी मिली होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने शव को बाबू जगजीवन राम अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद उसकी मां को सौंप दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
शुरूआती जांच में पुलिस को लूट जैसी किसी बात पर शक नहीं हुआ। पता चला कि काफी समय से बबिता अपनी मां के साथ ही रह रही थी। 2016 में बबिता की शादी मुकुंदपुर इलाके में रहने वाले जितेन्द्र से हुई थी। वह वारदात के बाद से फरार था। उसके और उसके परिवार व कुछ जानकारों के फोन नंबर ट्रैसिंग पर लगाए।
आरोपी को यूपी के एटा से किया गिरफ्तार
जांच में पता चला कि बबिता की मां भी किसी व्यक्ति के साथ रह रही है। जिस मकान में बबिता की लाश पड़ी मिली थी। वो किसी मिश्रा नाम के व्यक्ति का था। इस बीच पता चला कि जितेन्द्र एटा किसी रिश्तेदार के घर पर है। पुलिस टीम ने एटा जाकर उसके गिरफ्तार कर लिया।
जितेन्द्र से पूछताछ करने पर पता चला कि काफी कम उम्र में बबिता की उससे शादी कर दी गई थी। लेकिन पारिवारिक कलह के कारण बबिता अपनी मां के साथ रहने लगी थी। जिसको कई बार वापिस आने के लिए बोला भी था। लेकिन उसने मना कर दिया था।