Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
हिसार3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
चोरों ने मंगलवार काे हिसार की ट्रैफिक पुलिस में तैनात एएसआई के मकान को ही निशाना बना लिया। दिनदहाड़े सूने मकान का ताला तोड़कर चोर मकान से 80 हजार का कैश और 10 ताेला सोने के जेवर ले गए। परिजनों के लौटने पर घटना की जानकारी हुई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने फिंगर के प्रिंट के नमूने लेने के लिए फारेंसिक टीम को बुलाया। शिकायत के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ट्रैफिक पुलिस के एएसआई संतलाल ने बताया कि उनकी पाेस्टिंग हिसार में है। सिवानी में वह परिवार समेत रहते हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार सुबह वह ड्यूटी के लिए हिसार आ गए थे। उनकी पत्नी किसी काम से रिश्तेदारी में चली गई। शाम काे पत्नी घर पर पहुंची ताे मकान का ताला टूटा पड़ा था। मकान के अंदर दाखिल हुई तो पता चला की अलमारी टूटी पड़ी।
चैक करने पर पता चला कि अलमारी में रखा 80 हजार का कैश और जेवरात भी गायब हैं। घर से अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। पुलिस का कहना है कि चाेराें का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही चाेराें काे पकड़ लिया जाएगा।