Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
हिसारएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
अनाज मंडी में आढ़तियों के हड़ताल का असर नहीं दिखा। गुरुवार को 10 हजार क्विंटल गेहूं की अावक हुई। पंजीकृत किसानों को किसी तरह की दिक्कत नहीं आई। अभी फसल कटाई में देरी की वजह से केवल 100-150 किसानों को ही मैसेज किए जा रहे हैं। कहा जा सकता है कि 15 अप्रैल से गेहूं आवक जोर पकड़ेगी और सरसों की खरीद बंद हो जाएगी। अनाज मंडी एसोसिशएन के साथ प्रधान पवन गर्ग ने बताया कि हड़ताल जरूर थी लेकिन हिसार मंडी में काम चला। मंडी सुपरवाइजर जेपी सिंह ने बताया कि गुरुवार सुबह से गेहूं की खरीद सुचारू रही।